पद्धर
अंडर-19 छात्रवर्ग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा का दबदबा रहा। आयोजित पद्धर में खंड स्तरीय प्रतियोगिता में
पाठशाला रोपा ने कबड्डी ,मार्चपास, व अनुशासन में प्रथम स्थान का मुकाम हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपापाठशाला रोपा के डी० पी० ई दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न पाठशालाओ ने भाग लिया जिसमें प्राईवेट स्कूल भी शामिल थे।
उपमंडल पद्धर रोपा के अति दुर्गन क्षेत्र चौहारघाटी के छात्रों ने अन्य स्कूलों को कड़ी टक्कर देकर ये मुकाम हासिल किया। स्कूल पहुँचने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्या महोदया स्वर्ण आरती ने खिलाड़ी छात्रों की जीत पर खिलाडियों व दिनेश कुमार डी० पी० ई ,प्रदीप कुमार पीईटी का भव्य स्वागत किया । कार्यवाहक प्रधानाचार्या स्वर्ण आरती ने सभी खिलाड़ीयो तथा अध्यापको, और डी० पी० ई०, पी० ई० टी० को शुभकामनाएँ दी। चौहारघाटी के स्कूलों से प्रत्येक वर्ष कई खिलाड़ी जिला तथा राज्य स्तरिय खेल कूद प्रतियोगीता मे अपना नाम दर्शाते है।
फ़ोटो —-रोपा स्कूल के खिलाड़ी छात्र स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत करते हुए ।
