September 16, 2026
Dharamshala

महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कंगना, मणिपुर की घटना पर क्यों रही चुप: विक्रमादित्य सिंह

11 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चलते देश भर में हॉट सीट बनी मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि कंगना रनौत अपनी तारीफ खुद अपने मुंह से कर रही है. जो वह महिला सशक्तिकरण की बात कह रही हैं तो उन्हें इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि मणिपुर और कर्नाटक में भाजपा की सरकार में महिलाओं के साथ किस तरह से व्यवहार हुआ है. उसके बारे में आज तक ना तो कंगना रनौत ने कुछ कहा और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई टिप्पणी की है.

स्पीति घाटी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना को इस बात का जवाब जनता को देना चाहिए कि जब वह बीते दिनों किन्नौर तक आईं तो उसके बाद स्पीति घाटी क्यों नहीं आई, क्योंकि उन्हें पता था कि जिस तरह से उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के प्रति टिप्पणी की थी. उससे नाराज होकर स्पीति घाटी की जनता उन्हें सड़कों पर काले झंडे दिखाएगी. जिसके चलते वह अभी तक स्पीति घाटी आने की हिम्मत नहीं कर पा रही हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना अब अपनी तारीफ खुद कर रही है कि अमिताभ बच्चन के बाद उन्हें ही पूरे देश में सम्मान मिल रहा है. जबकि उन्हें इस बात का पूरा पता है कि उन्हें देश में कितना सम्मान मिलता है.

Related posts

हिमाचली बेटी बलजीत कौर की एक और उपलब्धि, नेपाल की सबसे ऊंची लोबुशे चोटी पर फहराया तिरंगा

Admin

पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लॉंच किया ’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट

Admin

Accident: लग्जरी बस और कार में जोरदार टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत

Admin

Leave a Comment