November 16, 2026
Dharamshala

सोलन पुलिस ने जब्त की 37 किलो चरस, 5 करोड़ के आसपास बताई जा रही कीमत…

11 मई (ब्यूरो रिपोर्ट )

सोलन जिला पुलिस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने लगभग 37 किलो चरस जब्त की है. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 05 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है. पुलिस को यह सफलता आनी के जंगल में एक विशेष अभियान के तहत लगी है. पुलिस की टीम आनी के जंगल में 29 घंटे तक नाश तस्कर के खिलाफ कार्रवाई के लिए जुटी रही. तब जाकर सोलन पुलिस को यह सफलता हासिल हुई.

पुलिस को यह सफलता अरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए लगी है. दरअसल हुआ यूं कि पुलिस नौ मई को सुबाथू धर्मपुर रोड पर एक गाड़ी की तलाशी ले रही थी. इस दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश निवासी हरजीत सिंह के पास से 01 किलो 30 ग्राम चरस मिला.

चरस मिलने के बाद पुलिस उस आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के झज्जर जिला स्थित बहादुरगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. पुलिस ने मामले में सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी.

Related posts

हिमाचल लोकसभा चुनाव में बेशक BJP ने लगाया जीत का चौका, लेकिन वोट शेयर में पिछड़ी भाजपा

Admin

धर्मशाला में मैच देखने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अन्य सहित मंत्री पहुंचे गग्गल एयरपोर्ट

Admin

रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के विरोध में उतरे विजय सिंह मनकोटिया, पूर्व CM को लेकर कही बड़ी बात

Admin

Leave a Comment