18.2 C
Baijnath
March 8, 2026
Dharamshala

हिमाचल लोकसभा चुनाव में बेशक BJP ने लगाया जीत का चौका, लेकिन वोट शेयर में पिछड़ी भाजपा

हिमाचल में चार जून को घोषित हुए चुनाव परिणाम में बेशक भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाकर कांग्रेस को धूल चटाई हो, लेकिन साल 2019 की तुलना में इस बार भाजपा का वोट शेयर गिरा है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा की चारों सीटों मंडी, शिमला, हमीरपुर व कांगड़ा में भाजपा का वोट शेयर 56.54 फीसदी रहा. जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का यही वोट शेयर 69.79 फीसदी रिकॉर्ड किया गया था.

कांग्रेस का बढ़ा वोट परसेंट

वहीं, अगर इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की बात की जाए तो पार्टी को चारों सीटों पर मिली हार के बावजूद वोट शेयर में सुधार हुआ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 41.67 फीसदी तक पहुंच गया. जो कि वर्ष 2019 के चुनाव में 27.53 फीसदी दर्ज किया गया था. ऐसे में कांग्रेस वोट शेयर में 14.14 फीसदी का इजाफा हुआ

हॉट सीट मंडी में सबसे कम रहा वोट शेयर

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की लोकसभा चुनाव में हुई एंट्री से मंडी सीट देश भर की हॉट सीटों में शुमार हो गई थी. भाजपा ने मंडी सीट से टिकट की कतार में लगे स्थानीय नेताओं की वरिष्ठता को नकारते हुए कंगना रनौत को चुनावी रण में उतारकर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाली इस सीट को देशभर में सुर्खियों में ला दिया. कांग्रेस ने भी कंगना के सामने हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को उतारकर कर चुनावी मैदान में होने वाली सियासी जंग को रोचक बना दिया था. चुनाव आयोग के आंकड़े इस बात की पुष्टि करने के लिए काफी है कि अबकी बार मंडी सीट पर भाजपा का वोट शेयर अन्य तीन लोकसभा सीटों की तुलना में कम रहा है. मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को 5,37,022 वोट पड़े. कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 4,62,267 मत मिले. ऐसे में मंडी सीट पर भाजपा का वोट शेयर 52.87 फीसदी रहा. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 45.51 फीसदी रिकॉर्ड किया गया.

शिमला सीट पर मिले 53.58 फीसदी वोट…

भाजपा का शिमला सीट पर भी इस बार वोट शेयर घटा है. शिमला संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 5,19,748 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 4,28,297 मत पड़े हैं. ऐसे में अगर वोट शेयर की बात की जाए तो शिमला सीट में भाजपा का वोट शेयर 53.58 फीसदी रहा, इसकी तुलना में कांग्रेस का वोट शेयर 44.16 फीसदी दर्ज किया गया।

हमीरपुर में भी घटा भाजपा का वोट शेयर….

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह संसदीय सीट हमीरपुर में भी भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जीत का पंजा लगाया है, लेकिन वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में भाजपा के वोट शेयर में गिरावट आई है. भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने इस बार 6,06,494 वोट हासिल किए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को 4,24,308 मत प्राप्त हुए हैं. आंकड़े को खंगाले तो हमीरपुर सीट पर भाजपा का वोट शेयर 57.97 प्रतिशत रहा. वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 40.55 प्रतिशत दर्ज हुआ.

कांगड़ा सीट पर 60 प्रतिशत के अधिक रहा वोट शेयर…

हिमाचल में पिछली बार के चुनाव में देश भर में कांगड़ा सीट भाजपा का रिकॉर्ड 72.84 प्रतिशत वोट शेयर दर्ज हुआ था, जो इस बार गिरकर 61.03 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया. इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज को 6,32,793 मत प्राप्त हुए. वहीं, मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने 3,80,898 मत हासिल किए. ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस का अन्य लोकसभा सीटों की तुलना में सबसे कम 36.74 प्रतिशत वोट शेयर रहा.

Related posts

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कपदूसरे दिन लगातार स्पेन के डेविड पुरुष वर्ग में टॉप परमहिला वर्ग में अलीशा ठाकुर रही आगे

Admin

धर्मशाला शहर में अब नहीं दिखेंगे रेहड़ी-फड़ी और तिरपाल वाले

Admin

प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, धर्मशाला में होगी उच्चस्तरीय बैठक

Admin

Leave a Comment