22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Shimla

हिमाचल के कई भागों में छह दिन बारिश का पूर्वानुमान, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से माैसम के करवट बदलने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में लगातार एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 से 6 जून तक अधिकतर स्थानों पर माैसम खराब रहने के आसार हैं। हालांकि, 2 व 3 जून को मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माैसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को सात क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
माैसम विभाग ने 1 से 6 जून तक चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में

ऊना 45.0
नेरी 45.4
कांगड़ा 40.3
बिलासपुर 42.6
चंबा 40.2
धाैलाकुआं 43.1
बरठीं 41.1
शिमला 30.6
सुंदरनगर 39.9
धर्मशाला 36.5
नाहन 39.1
सोलन 38.4
मंडी 39.8
बजाैरा 37.5

दर्ज किया गया

Related posts

Himachal News: स्कूल में मोबाइल बैन: अब छात्र नहीं ला सकेंगे फोन, शिक्षकों को भी स्टाफ रूम तक सीमित करना होगा – शिक्षा विभाग की नई अधिसूचना जारी

Admin

शिमला में IGMC के डॉक्टर हॉस्टल के पास मिला तेंदुए का शव, मौत की वजह साफ नहीं

Admin

Himachal News : हिमाचल पुलिस में बड़ा झटका: एलएसडी तस्करी में फंसे चार STF जवान बर्खास्त, एक करोड़ का नशा ‘गायब’ करने का खेल उजागर

Admin

Leave a Comment