25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

विक्रमादित्य सिंह को जयराम ठाकुर की नसीहत

11 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मध्यनजर कांग्रेस और भाजपा में बयानबाजी का दौर जारी है. दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर तंज कसते हुए आरोप लगा रहे हैं.

इसी कड़ी में जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्वारा मंडी के लिए भाजपा नेताओं के योगदान के बयान पर पलटवार किया है.

जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवाल तो सांसद और उनके परिवार से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने इतनी बार मंडी का प्रतिनिधित्व किया तो आज तक विकास क्यों नहीं करवाया. जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी को सलाह दी कि यदि उनका मंडी के लिए इतना ही विकास का मॉडल था तो इसमें उन्हें अपनी माता यानी प्रतिभा सिंह का मार्गदर्शन करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही विक्रमादित्य सिंह हैं, जिन्होंने मंत्री रहते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी में चले हुए सभी विकास कार्यों को बंद करने में अपनी सहमति जताई और आज मंडी के विकास की बातें करते हुए लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं. जयराम ने कहा कि बैठक में विक्रमादित्य के सामने मंडी की यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने का फैसला होता है, शिव धाम को तबाह करने का फैसला होता है, डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण के कार्य को बंद करने का फैसला होता है, लेकिन वह कुछ नहीं करते, तो आज किस मुंह से मंडी के विकास की बात कर रहे हैं.

Related posts

Dharamshala News:हिमाचल की बेटी अंजली शर्मा ने रवांडा के यवेस काजियुका से रचाई शादी, दोस्ती से शुरू हुआ प्यार परवान चढ़ा

Admin

धर्मशाला शहर में अब नहीं दिखेंगे रेहड़ी-फड़ी और तिरपाल वाले

Admin

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मंे 15 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियामैक्लोडगंज बस अड्डे का लोकार्पण और धर्मशाला बस अड्डे का भूमि पूजन किया

Admin

Leave a Comment