25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

India-South Africa T20 Match:धर्मशाला में 10 साल बाद भारत vs साउथ अफ्रीका टी-20 महामुकाबला, टिकट बिक्री शुरू!

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लगभग 10 साल बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला होने जा रहा है। यह रोमांचक मैच 14 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में आखिरी टी-20 मैच 2 अक्टूबर 2015 को हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 15 सितंबर 2019 में दोनों टीमें यहां आमने-सामने आनी थीं, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था।

भारतीय टीम ने धर्मशाला में अब तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसे जीत मिली है। इस बार साउथ अफ्रीका की टीम कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि भारतीय टीम में कई नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है।

मैच को देखते हुए बीसीसीआई ने टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। टिकट डिस्ट्रिक ऐप (District App) के जरिए बेचे जा रहे हैं। फिलहाल स्टेडियम के कुल 14 स्टैंडों में से केवल 6 स्टैंडों के टिकट ही उपलब्ध हैं। सबसे सस्ता टिकट 1750 रुपये का है।

उपलब्ध टिकटों की कीमतें:

•  नॉर्थ वेस्ट स्टैंड : ₹1750

•  नॉर्थ पवेलियन : ₹5000

•  वेस्ट स्टैंड-1 : ₹7000

•  वेस्ट स्टैंड-2 : ₹7000

•  पवेलियन टैरेस : ₹9000

•  क्लब लॉज : ₹12500

एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया, “धर्मशाला में टी-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। अभी कुछ स्टैंडों के टिकट उपलब्ध हैं। जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, बाकी स्टैंडों के टिकट भी बिक्री के लिए खोल दिए जाएंगे।”

क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जल्द ही सभी स्टैंडों के टिकट उपलब्ध होने की उम्मीद है। फैंस से अनुरोध है कि वे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें।

Related posts

कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

Admin

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Admin

हिमाचल के दो सपूतों ने बढ़ाया मान: रितेश राणा और अनिरुद्ध शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

Admin

Leave a Comment