26.5 C
Baijnath
May 10, 2026
Dharamshala

नगरोटा बगवां में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, मां की मौत और बेटा घायल, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Nagrota Prem Bus Accident

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार निजी बस ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा घायल है. घटना के बाद दोनों को कार को काटकर निकाला गया और इस दौरान काफी देर तक दोनों बस में फंसे रहे. उधर, घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के नगरोटा बगवां में मझेटली के न्यू प्रेम कंपनी की निजी बस ने कार को टक्कर मार दी. यह बस धर्मशाला से मनाली जा रही थी. हादसे के बाद कार आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मां बेटा अंदर फंस गए. उधर, घटना बाद हाईवे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने कटर की मदद से मां बेटे को बस से निकाला और टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा. हालांकि, घटना में मां की मौत हो गई और बेटे का अभी इलाज चल रहा है.

घर से गाड़ी निकाल रहा बेटा

हुआ यूं कि गुरुवार सुबह युवक घर से हाईवे के लिए गाड़ी निकाल रहा था. इस दौरान मां उसकी मदद कर रही थी. लेकिन अचानक हाईवे पर आई तेज रफ्तार बस ने उन्हें उड़ा दिया. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. यहां तक कि आने जाने वाले वाहनों की रफ्तार भी थम गई. इस दौरान पहले मां को निकालकर अस्पताल भेजा गया. फिर बेटे को निकाला गया. मौके पर दो एंबुलेंस पहुंची थी.

कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एएसपी ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर कंडक्टर मौके से फरार हो गए थे. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

Dharamshala News: मैक्लोडगंज स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, तिब्बती मूल के युवक पर FIR दर्ज

Admin

लेखक दिशांत कपिल ने कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की ‘द अर्बन मोंक’

Admin

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग

Admin

Leave a Comment