September 14, 2026
Dharamshala

दागियों ने स्वीकारा अपना गुनाह, सुप्रीम कोर्ट के बाद अब जनता की अदालत में भी हारेंगे दागी: हर्षवर्धन चौहान

11 मई 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेने पर कांग्रेस ने पूर्व विधायकों पर निशाना साधा है. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि छह दागी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस लेकर अपने गुनाह को कुबूल कर लिया है. अयोग्य घोषित होने के बाद दागियों ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब अदालत में अपनी याचिका को वापस ले लिया है. जाहिर है कि स्पीकर ने नियमों के अनुसार सही फैसला लिया था. ऐसे में दागियों को पता लग गया है कि वे कानूनी लड़ाई हार चुके हैं और कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ ही आएगा. उन्होंने कहा कि दागियों को अपनी याचिका वापस लेने की वजह को भी सार्वजनिक करना चाहिए और उन्हें अपने किए कि जनता से माफी मांगनी चाहिए.

‘कोर्ट के बाद अब जनता की अदालत में फैसला’

उद्योग मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से हारने के बाद अब दागियों का फैसला जनता की अदालत में होगा, लेकिन यहां भी उनकी हार निश्चित है. उन्होंने कहा कि दागियों के खिलाफ प्रदेश में एक लहर बन गई है, जो एक जून को उन पर कहर बनकर टूटेगी. हर्षवर्धन ने कहा कि दागी अपने चुनाव क्षेत्र में भी लोगों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में जनता ने उपचुनाव में दागियों को हराने का मन बना लिया है, ताकि भविष्य में खरीद-फरोख्त की राजनीति को खत्म किया जा सके.

उन्होंने कहा कि दागियों ने कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा किया है और अपने चुनाव क्षेत्र की जन भावनाओं का अपमान किया है. भाजपा के धनबल के प्रभाव में आकर उन्होंने अपने ईमान का सौदा किया और सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा, लेकिन भाजपा और बागियों का मिशन फेल हो चुका है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी.

Related posts

धर्मशाला की यह जगह बनी एक्सीडेंट का हब, क्या आप भी करते हैं यहां से सफर?

Admin

तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही सरकार, युवाओं के ज्ञान और कौशल विकास पर फोकस – आर.एस.बाली

Admin

पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लॉंच किया ’प्लास्टिक मुक्त मंदिर’ प्रोजेक्ट

Admin

Leave a Comment