23.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Dharamshala

खुद के बारे में वो इतना बोलती हैं कि….. कंगना रनौत पर विक्रमादित्य सिंह का तंज

12 मई (ब्यूरो रिपोर्ट )

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर जोरदार हमला बोला है. विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि अभिनेत्री खुद के बारे में इतना बोलती हैं कि अब उनके बारे में कुछ भी कहने के लिए बचा ही नहीं है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि ‘यदि उनका दिल साफ है तो उन्हें स्पीति का दौरा करना चाहिए था. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभिनेत्री कभी-कभी कहती हैं कि भारत को 2014 में आजादी मिली और सुभाष चंद्र बोस देश के पहले प्रधानमंत्री थे. वहीं अब वह खुद की तारीफ करने लगी हैं और कह रही हैं कि अमिताभ बच्चन के बाद वह ही एकमात्र कलाकार है, जिन्हें देशभर में लोग जानते हैं. वह जहां कहीं भी जाती हैं तो उन्हें बहुत सम्मान मिलता है.’

लाहौल और स्पीति के काजा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को लोगों को यह बताना चाहिए कि क्यों वह स्पीति नहीं आईं और रिकोंग पिओ से लौट गईं? उन्होंने दावा किया कि कंगना रनौत स्पीति नहीं आईं, क्योंकि उन्हें डर था कि दलाई लामा के खिलाफ अपने बयान के कारण उनका स्वागत काले झंडों से किया जाएगा.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ‘यह अच्छी बात है कि वह मणिपुर नहीं गईं. यदि वह मणिपुर गलती से भी चली गई होतीं तो वह लौट नहीं पातीं, क्योंकि बीजेपी सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार के जरिए इस पूर्वोत्तर राज्य में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है.’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जब वह कोविड महामारी के दौरान मनाली में थीं, तो उन्होंने प्रदर्शन करने वाले अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Related posts

कांग्रेस सरकार अस्त-व्यस्त, चार जून को बनेंगी दो सरकारें :जयराम ठाकुर

Admin

हिमाचल में लोकसभा चुनाव की लड़ाई मेकअप और चेहरे पर आई

Admin

Cyber Fraud: धर्मशाला में ऑनलाइन शेयर मार्केट ठगी, रिटायर अधिकारी से 94.30 लाख रुपये लूटे, शातिरों ने ऐसे लगाया चूना

Admin

Leave a Comment