24.3 C
Baijnath
June 7, 2026
Dharamshala

IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आज पहुंचेगी धर्मशाला, गगल हवाई अड्डे पर करेगी लैंड

2 मई 2024 धर्मशाला

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों के लिए मेज़बान पंजाब किंग्स की टीम गुरुवार को धर्मशाला में पहुंच जाएगी। गुरुवार को मेज़बान पंजाब किग्ंस के खिलाड़ी अलायंस एयर चार्टर्ड से दिल्ली से अढ़ाई बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद खिलाडिय़ों को पांरपंरिक तरीके से एचपीसीए की ओर से स्वागत करने के बाद धर्मशाला के कंडी स्थित क्रिकेट संघ के होटल रेडिसन ब्लू में पहुंचाया जाएगा। वहीं पंजाब के खिलाड़ी शुक्रवार से मैदान में पहुंचकर अभ्यास भी शुरू कर देंगे। वहीं सीएसके की टीम पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ तीन मई शुक्रवार को धर्मशाला में पहुंचेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स गगल एयरपोर्ट में चार्टर्ड विमान से डेढ़ बजे के करीब पहुंचेंगे, हालांकि उस दिन एयरस्पेस रिस्ट्रेक्शन के कारण समय में बदलाव की भी अशंका जताई जा रही है।

साथ ही मैच ऑफिसियल भी शुक्रवार को ही सुबह 11 बजकर 20 मिनट व 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेंगे। वहीं रॉयल चैलेंजर बंगलुरू आरसीबी की टीम भी छह मई को धर्मशाला में पहुंच जाएगी। दर्शकों में आईपीएल मैचों को लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि ऑनलाईन टिकट बिक्री ने दर्शकों के खूब पसीने छुड़ा दिए हैं, हर प्रकार के प्रयास करने व महंगें दामों के बावजूद टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। अब कंपनी की ओर से मात्र 7500 व 10 हज़ार की टिकट दर्शकों को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई है। गौरतलब है कि धर्मशाला स्टेडियम में पांच मई रविवार को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स, जबकि नौ मई को पंजाब किंग्स इलेवन व रॉयल चैलेंजर बंगलुरु के मध्य मैच खेला जाएगा। उधर, एचपीसीए के महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि आईपीएल मैचों के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को मुक्कमल किया जा रहा है। टीमों के अभ्यास के लिए भी उचित व्यवस्था कर दी गई है।

प्रैक्टिस शेड्यूल

तीन मई को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी धर्मशाला स्टेडियम में पहुंचकर दोपहर दो से पांच बजे तक अभ्यास करेंगे, जबकि चार मई को पंजाब फिर से दो से पांच बजे तक, चेन्नई छह से नौ बजे तक अभ्यास करेगी। पांच मई को दोनों टीमें धर्मशाला स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से आमने-सामने होंगी। वहीं सात मई को आरसीबी शाम को पांच बजे से आठ बजे तक, पंजाब छह से नौ बजे तक, आठ मई को आरसीबी फिर से पांच से आठ बजे, जबकि पंजाब छह से नौ बजे रात को अभ्यास करेगी। नौ मई को शाम सात बजे से पंजाब व आरसीबी की टीमें धर्मशाला स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Related posts

हिमाचल में NRI महिला से दुष्कर्म का मामला: तिब्बती नागरिक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

Admin

हिमाचल में आज से होम वोटिंग सुविधा शुरू, 29 मई तक ये मतदाता घर से डाल सकेंगे वोट

Admin

अब गांवों में भी बजेगा कूड़े वाली गाड़ी का हॉर्न! कचरा देने के लिए रहें तैयार, लोगों को दिए जाएंगे अलग- अलग बैग

Admin

Leave a Comment