20 C
Baijnath
September 22, 2026
Dharamshala

दुकान में घुसा बारिश का पानी50 हजार का नुकसान धर्मशाला में कहर बनकर बरसे बादल, पीडि़त दुकानदार को प्रशासन से राहत की आस 

धर्मशाला, 27 जून :  पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसके अलावा कई जगह बारिश के चलते सड़कों पर ल्हासे गिरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन प्रशासन भी मुस्तैद दिखा। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते सिविल स्टेशन की एक किराना दुकान और स्टोर में पानी घुस गया, जिसके चलते पीडि़त दुकानदार को करीब 50 हजार को नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार सिविल स्टेशन धर्मशाला के राजेश कुमार घर के साथ ही किराना की दुकान करते हैं, लेकिन रविवार को हुई जोरदार बारिश से घर के पीछे बहने वाला नाला ब्लॉक हो गया है और पानी ओवर फ्लो होकर उसकी दुकान और स्टोर में घुस गया, जिसके चलते राजेश कुमार को करीब 50 हजार का नुकसान उठाना पड़ा । वहीं, हलका पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि बारिश के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन ने राहत की गुहार लगाई है। इसके अलावा योल मेें एक दुकान की दीवार ढहने की सूचना है। बता दें जिला तीन दिन से बारिश ने रौद्र रूप धारण किया हुआ। बहरहाल जहां बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जोरदार बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

Related posts

कंगना बनाम विक्रमादित्य सिंह: मंडी से कौन मारेगा बाज़ी, बॉलीवुड की ‘क्वीन’ या हिमाचल के ‘प्रिंस’

Admin

आजाद चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और राकेश चौधरी पर BJP की कार्रवाई , 6 साल के लिए किया निष्कासित

Admin

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नियम-67 पर जारी चर्चा, आज भी हंगामे के आसार

Admin

Leave a Comment