21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Dharamshala

लेखक दिशांत कपिल ने कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की ‘द अर्बन मोंक’

धर्मशाला, 27 जून : हिमाचली लेखक दिशांत कपिल की किताब ‘द अर्बन मोंक’ को शिक्षाविदों से लेकर अधिकारियों तक खूब सराहना मिल रही है। दिशांत कपिल ने अब यह किताब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भेंट की है। कैलाश विजयवर्गीय को यह किताब उन्होंने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भेंट की। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद् गीता से प्रेरणा लेकर लिखी गई यह किताब बताती है कि आज के वैश्वीकरण के दौर में भी गीता की शिक्षाएं कितनी प्रासंगिक हैं। गीता के सभी 18 अध्यायों के आधार पर लिखी गई पुस्तक में सब कुछ सरलता से समझाया गया है। दिल्ली में पढऩे वाले दिशांत कपिल मूल रूप से हिमाचली हैं। यह किताब अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट पर भी पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।

Related posts

कंगना ने खुद को बताया डाकिया, कहा-केंद्र सरकार तक पहुंचाऊंगी लोगों की समस्याएं

Admin

26 सितंबर को खनियारा स्थित मंदिर में होगा धार्मिक अनुष्ठान, सभी तैयारियां पूरी एचपीसीए स्टेडियम में खेलेजाएंगे विश्वकप के 5 मैच

Admin

शाहपुर विस क्षेत्र में भोई सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 45 लाख: पठानिया

Admin

Leave a Comment