September 6, 2026
Dharamshala

एचपीसीए धर्मशाला में मैच देखने पहुंची भाजपा व कांग्रेस की कई बड़ी हस्तियां



धर्मशाला, 22 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को हाई वोल्टेज भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट मुकाबले में सियासी पिच में भाजपा व कांग्रेस की कई बड़ी हस्तियां मैच देखने पहुंची थी। स्टेडियम में जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे, वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों सहित मैच देखने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और एसीसी के अध्यक्ष व बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई हस्तियां रविवार को खेले गए मैच के गवाह बने। सरकार व प्रशासन के कई अधिकारी भी इस दौरान क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मौजूद रहे। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की क्रिकेट मैदान में मौजूदगी ने धर्मशाला के ठंडे महोल को और गर्म कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुछ समय दर्शकों के बीच जाकर उनका अभिवादन भी किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस हाई वोल्टेज मुकाबले में दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शक अपने चाहते खिलाड़ियों के एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे।
फोटो : दर्शकों के बीच बैठे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ( फोटो – 10 )

Related posts

धर्मशाला में IPL मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा, 30 से अधिक वस्तुएं प्रतिबंधित

Admin

हिमाचल में इस दिन से मौसम फिर बिगड़ने के आसार, बारिश-बर्फबारी और अंधड़ चलने की संभावना

Admin

16 नवंबर से धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप शुरू, 13 देशों के 107 पायलटस लेगें भाग।

Admin

Leave a Comment