19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

जिला परिषद कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल से अपने काम पर लौटे

पधर

जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 22 दिनों के बाद समाप्त हो गयी ।
खण्ड विकास कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे द्रंग ब्लाक के जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने अब अपनी हड़ताल वापिस ले ली है और सभी कर्मचारियों ने अपने अपने स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है ।
जानकारी देते हुए जिला परिषद कैडर कर्मचारी के द्रंग ब्लाक के अध्यक्ष रमेश चंद ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार सभी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है ।

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन व तप के साथ हमें आज सरकार ने हमारी एक मात्र मांग जायज मानते हुए एक निश्चित समय अवधि पर मर्जर कि मांग को पूरा करने का वचन राज्य कार्यकारिणी को दिया है हम उस वचन के अनुसार राज्य कार्यकारिणी के आदेशों की पालना करते हुए अपनी कलम छोड़ हड़ताल को वापिस लिया है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय के मुताबिक हम सभी जिला परिषद कर्मचारी सोमवार को कार्यालय में उपस्थिति देने के पश्चात अपने-अपने कार्यों पर पूर्व की भांति लौट गए है ।
आपको बता दें कि ये कर्मचारी पंचायतों की रीढ़ की हड्डी है और अब ये अपने कार्यो में वापिस लौट कर रुके हुए कार्यो को गति मिलेगी ।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कर्यकारिणी जिला परिषद कर्मचारी इकाई द्रंग की ओर से सभी का पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूँ।

विडिओ पधर विनय चौहान ने बताया कि द्रंग ब्लॉक के 40 कर्मचारी हड़ताल पर थे जिन्होंने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है और आज से कार्य पर लौट आएं है । उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म होने से विकास कार्यो को गति मिलेगी ।

Related posts

हिमाचल फुटबाल संघ के प्रदेश महासचिव पर लगा 4 साल का बैन, महिला खिलाड़ियों के शोषण मामले में कार्रवाई

Admin

बेरोज़गारी का आलम, ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर तनख्वाह, 20 पदों पर मिले 2823 आवेदन

Admin

बस कंडक्टर ने ईमानदारी दिखाते हुए सवारी का लौटाया पैसों से भरा हुआ पर्स

Admin

Leave a Comment