31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Mandi

नशा एवं सोशल मीडिया दुष्प्रभाव एवं रोकथाम सहित करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पपलोग में "शिवा फाऊंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी" संस्था जोगिंदर नगर की ओर से प्रशिक्षणार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सहित युवाओं में बढ़ रही नशे और सोशल मीडिया की लत के दुष्प्रभावों एवं इनके कारण बढ़ रही अपराधिक घटनाओं इत्यादि के ऊपर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संस्था के

अध्यक्ष एवं पत्रकार “लाइव टाइम्स टीवी” श्री शिव वालिया जी, उनके साथ संस्था के उपाध्यक्ष श्री अमित राणा जी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एवं पत्रकार श्री शिव वालिया ने प्रशिक्षणार्थियों को युवाओं में बढ़ रही नशे व सोशल मीडिया की लत से अवगत कराया , साथ ही इसके कारण बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस सैशन के दौरान उन्होंने संस्थान के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से भी इस विषय पर अपनी राय व्यक्त करने को कहा, जिसमें प्रशिक्षुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और समस्या के समाधान पर भी चर्चा हुई।
कार्यशाला में संस्था उपाध्यक्ष श्री अमित राणा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की बेहतर करियर को लेकर काउंसलिंग की गई, साथ ही उन्हें जिंदगी में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिन प्रशिक्षणार्थियों ने करियर से सम्बंधित समस्याएं साझा की उन्हें विशेष सुझाव एवं समाधान उपलब्ध करावाए गए।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के विभिन्न व्यवसायों का दौरा किया, प्रशिक्षुओं से रूबरू हुए, उनके द्वारा बनाए विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली एंव उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। संस्थान प्रधानाचार्य की ओर से वरिष्ठ अनुदेशक महोदय द्वारा आए हुए सम्माननीय जनों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

आज तक कोई नहीं बना सका छत, हिमाचल का वो मंदिर जहां मां दुर्गा खुद आसमान को छत्र मानती हैं

Admin

Drunken Teacher:मंडी के सरकारी स्कूल में शराब पीकर आया टीचर, गुनगनी धूप में कुर्सी पर मारता रहा खरार्टे, पूछा तो बोला-आप भी सो जाओ

Admin

डीएवी सेनेटरी स्कूल से पढ़ कर बने शिवम सहगल लेफ्टिनेंट,आज सेनेटरी पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया शिवम को सम्मानित…

Admin

Leave a Comment