23.7 C
Baijnath
June 6, 2026
Mandi

दिनेश पटियाल को बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है

सदर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के नेता दिनेश पटियाल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिनेश को बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में दिनेश पटियाल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। दिनेश पिछले कई वर्षों से संगठन की मज़बूती के लिए कार्य कर रहे हैं। 2008 से एनएसयूआई की विचारधारा से आगे बढ़े और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदो पर कार्य कर चुके हैं। मंडी के युवाओं में उनकी अपनी पहचान है। नई जिम्मेवारी मिलने पर दिनेश ने युवा कांग्रेस प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली, विनीत कंबोज, योगेश हांडा व प्रदेश युवा अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। अधिक से अधिक युवा साथियों को पार्टी विचारधारा से जोड़ेंगे व पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Related posts

हुल्लु स्कूल में हुआ निपुण मेले का आयोजन , मुख्यथिति के तौर पर पाली की प्रधान जया स्वरूप ने की शिरकत

Admin

मंडी पंडोह का सफर फिर बना जानलेवा। रात करीब लगभग 1 बजे फिर हुआ लेंसलाइड

Admin

सीएम आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष पैकेज के तहत वितरित करेंगे राहत राशि

Admin

Leave a Comment