April 17, 2026
Mandi

मंडी में नशे के सेवन में 26 साल का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने चिट्टा और अन्य नशे की सामग्री बरामद की

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, और पुलिस चिट्टा तस्करों पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है। हाल ही में, मंडी के गोहर थाना की टीम ने चैलचौक के पास स्थित चामुंडा मंदिर के नजदीक एक युवक को नशे का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 0.94 ग्राम चिट्टा, 6.57 ग्राम चरस, एक सिरिंज और कुछ जले हुए नोट भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय चंदन कुमार, निवासी स्वारघाट (मंडी) के रूप में हुई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस सोमवार शाम को गोहर थाना की टीम गश्त पर थी, जब उन्हें चैलचौक-करसोग मार्ग पर चामुंडा मोड़ के पास खड़ी एक कार (HP 12M 5470) नजर आई। जब पुलिस टीम ने कार की जांच की, तो पाया कि आरोपी नशे का सेवन कर रहा था। जांच में यह पदार्थ चिट्टा निकला। पुलिस ने आरोपी की पूरी तलाशी ली और अन्य नशे की सामग्री बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चंदन स्वारघाट से चैलचौक क्यों आया था और नशे की खेप कहां से लाया था। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related posts

पधर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

Admin

पद्धर स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष बने अमन कटोच

Admin

द्रंग के समाजसेवी शंकर ठाकुर ने कटौला के शाहनू मेले में की शिरकत

Admin

Leave a Comment