27.4 C
Baijnath
May 3, 2026
Mandi

टिक्कन पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से पकड़ी चरस और अफीम की बड़ी खेप

पुलिस ने मामला कर छानबीन शुरू

पधर

पुलिस चौकी टिक्कन की टीम ने लचकण्डी के पास नाका लगाया था । वही नाके के दौरान एक व्यक्ति से 2 किलो 54 ग्राम चरस और 776 ग्राम अफीम पकड़ने में कामयाबी हासिल की है ।
डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टिक्कन बरोट – सड़क पर लचकडी के पास नाका लगाया गया था तो टिक्कन की तरफ से बरोट को पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने जब पुलिस को देखा तो वह हड़बड़ा गया और उसके पास जो बेग था उसको उसने नीचे झाड़ियों में फेंक दिया ।
जब पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर खोल तो उसमें भारी मात्रा में चरस और अफीम बरामद हुई पाई गई ।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह आयु 34 , सपुत्र बली राम , निवासी ग्रामन डाकघर थलटूखोड को पुलिस ने पकड़ लिया है और मादक पदार्थ को कब्जे में लिया है । वही आरोपी का पधर में मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
वही आरोपी से गहनता से पूछताछ की जायगी और यह भी पता लगाया जायगा की आरोपी इस नशे की खेप को कंहा से लाया है और कंहा सप्लाई करने जा रहा था ।
वही पधर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है ।

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पधर और जोगिन्दरनगर क्षेत्र में चिट्टे का कारोबार बहुत ज्यादा मात्रा में बढ़ गया है । उन्होंने नशे के सौदागरों को चैलेंज किया है कि पुलिस की नजर उन पर है और ऐसे सौदागर बाज आ जाये । क्योंकि चिट्टे में युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है । उन्होंने कहा कि लोग भी पुलिस का सहयोग करें ताकि हम मिलजुलकर युवा पीढ़ी को इस चिट्टे से बच सके ।

Related posts

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सेगली में सुनी लोगों की समस्याएं

Admin

पिता ने आधी रात मोबाइल इस्तेमाल को डांटा तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह नदी में मिली ला*श

Admin

हिमाचल फुटबाल संघ के प्रदेश महासचिव पर लगा 4 साल का बैन, महिला खिलाड़ियों के शोषण मामले में कार्रवाई

Admin

Leave a Comment