August 25, 2026
Mandi

आईटीआई जोगिंदर नगर में युवा शिव वालिया ने प्रशिक्षुओं को किया नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों प्रति जागरूक

जोगिंद्रनगर 5 अक्टूबर (वीर खड़का)

आईटीआई जोगिंदर नगर में वीरवार को युवा शिव वालिया द्वारा आईटीआई के प्रशिक्षुओं को नशे व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संस्थान की प्रधानाचार्या रीता शर्मा, समूह अनुदेशिका वंदना व संस्थान के सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे। शिव वालिया ने बताया कि उनके द्वारा इस मुहिम की शुरुआत 3 वर्ष पहले की गई है जिसमें सभी स्कूलों, कॉलेज, आईटीआई व अकादमी में युवाओं से रूबरू होकर उन्हें समाज की कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाता है। आईटीआई में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए युवा शिव वालिया ने बताया कि नशा युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। आए दिन युवा नशे के चपेट मे आ रहें है। वहीं सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर शातिर लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की की नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर जीवन में अच्छी बातों को अपनाएं, उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं से भी निवेदन किया कि सोशल मीडिया में अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें। अंत में प्रधानाचार्य रीता शर्मा ने युवा शिव वालिया और उनकी टीम का संस्थान पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Related posts

जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी से मारपीट, जमीन पर घसीटा और कपड़े भी फाड़े

Admin

जंजैहली चि*ट्टा प्रकरण में सरकारी कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Admin

बह पंचायत में एक रसोई घर को लगी आग, रसोई सहित अंदर रखा सामान राख

Admin

Leave a Comment