25.6 C
Baijnath
October 1, 2026
Mandi

डेढ़ वर्ष बाद जोनल हास्पिटल मंडी में शुरू हुए हड्डियों से संबंधित सभी आपरेशनखराब पड़ी सी-आर्म मशीन को तीन लाख खर्च करके करवाया गया ठीक

जोनल हास्पिटल मंडी में डेढ़ वर्ष बाद फिर हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। हड्डियों के आपरेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सी-आर्म मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने तीन लाख रूपए खर्च करके पूरी तरह से ठीक करवा दिया है। इससे पहले यहां हड्डियों के माइनर आपरेशन ही हो रहे थे, जिनके लिए सी-आर्म मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन अब रीढ़ की हड्डी, घुटना, कंधा, कुहला, टांग, पांव, बाजू, हाथ और अन्य सभी प्रकार के मेजर आपरेशन यहीं पर होना फिर से शुरू हो गए हैं। जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. डीएस वर्मा ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास लंबे समय से चला हुआ था और अब इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। हास्पिटल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जोनल हास्पिटल मंडी में हालही में मेडिकल कालेज नेरचौक से नए आर्थोपैडिक्स सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने भी ज्वाईन कर लिया है। इनके आने से अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। लोगों को अब हड्डियों से संबंधित उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर ही यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। जोनल हास्पिटल में एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट के पद भी खाली चल रहे हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज नेरचौक से डॉक्टर यहां आकर आपरेशन करवा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले लोगों को हड्डियों से संबंधित आपरेशन के लिए या तो मेडिकल कालेज नेरचौक जाना पड़ता था या फिर नीजि अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। इससे मेडिकल कालेज नेरचौक पर भी अधिक दबाव पड़ रहा था। लेकिन अब जोनल हास्पिटल में ही बहुत से लोगों के आपरेशन होने से लोगों को भी राहत मिलेगी और मेडिकल कालेज नेरचाक पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।

Related posts

प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग- द्वितीय ने किया नए क्लस्टर सिस्टम का विरोध

Admin

Mandi News: हादसे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Admin

28 मई को धर्मशाला में होगा “आभार समारोह

Admin

Leave a Comment