August 2, 2026
Mandi

द्रंग के नाउसी की सुजाता बनी नर्सिंग ऑफिसर

पधर

मण्डी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाली सुजाता नर्सिंग ऑफसीयर बनकर एम्स भटिंडा में अपनी सेवाएं देंगी ।
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की नाउसी गांव की सुजाता सपुत्री सीता राम गांव नाउसी की नर्सिंग ऑफिसर बनकर एम्स (बठिंडा) में चयनित हुई है , जंहा अब वे अपनी सेवाएं देंगी । सुजाता के माता पिता गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते है और दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने के साथ साथ बेटी को पढ़ाया हैं । अब बेटी के नर्सिंग ऑफसीयर बनने से माता पिता में खुशी है ।
सुजाता के नर्सिंग ऑफसीयर बनने से जंहा गांव में खुशी का माहौल है वहीं क्षेत्र में भी अधिक खुशी है ।
वही बेटी के नर्सिंग ऑफीसर बनने से लोगों ने माता पिता के साथ साथ बेटी को भी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Related posts

शरद ऋतु में आपदा से निपटने को लेकर एसडीएम पधर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Admin

विधवा को नहीं मिलता हक, जिसकी वह हकदार है-मीना शर्मा

Admin

Himachal :देवभूमि पर मंडराया बड़ा संकट, 5 महाशक्तियों ने एकजुट होकर टाला खतरा

Admin

Leave a Comment