32 C
Baijnath
May 14, 2026
Mandi

सराज विधानसभा में पिछले दिनों बरसात के कारण हुई भारी क्षति

17 जुलाई मंडी

सराज विधानसभा में पिछले दिनों बरसात के कारण हुई भारी क्षति में युवा कांग्रेस की पूरी टीम लोगों के बीच राहत कार्य और उनके सहयोग करने में लगी है. युवा कांग्रेस प्रवक्ता डिम्पल शर्मा ने बताया कि जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार स्वयं मैदान में लोगों के बीच उनके साथ खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ युवा कांग्रेस की पूरी टीम अध्यक्ष तरूण ठाकुर की अगुवाई में राहत कार्य में लोगों का सहयोग करने में लगी है. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी जी जो कि स्वयं जिला कुल्लू में लगातार राहत व बचाव कार्यों में लगे हैं तो वहीं साथ ही उनके आदेशानुसार पूरी युवा कांग्रेस टीम इस विपदा की घड़ी में लोगों का यथासंभव सहयोग कर रही है. जिला मंडी के सराज विधानसभा के थुनाग बाज़ार में जो भारी नुकसान हुआ, उसमें फौरी राहत के रूप में 1 लाख रुपये की राशि देने का जो वादा 3 दिन पहले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ‘सुख्खू’ जी ने किया था. उसमें पिछले कल ही सरकार द्वारा अमल करते हुए DC Mandi श्री अरिंदम चौधरी जी ने प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की गई. ऐसा आज तक प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि राहत राशि भी 1 लाख रुपये की गई और उसे प्रभावित परिवारों को इतने कम समय में प्रदान किया गया. हम प्रदेश के सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं. जिला अध्यक्ष तरूण ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस की टीम सराज विधानसभा में लोगों के हरसंभव मदद करने में जुटी है. जंजैहली क्षेत्र में भी इस आपदा में भारी नुकसान हुआ है. ग्राम पंचायत बूंग रैलचौक में भारी नुकसान का आकलन किया गया है और युवा कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं मौके पर लोगों के बीच जा रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने में लगातार प्रयासरत है. सराज विधानसभा में सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है. लगभग 80 प्रतिशत तक सड़के बहाल कर दी गई है. जिला अध्यक्ष मंडी युवा कांग्रेस तरूण ठाकुर अपनी टीम के साथ स्वयं मौके पर जाकर हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस निगम भंडारी जी के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में युवा कांग्रेस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में डट्टी है.

Related posts

भगेहड में गलती से खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को दवाईयों की स्प्रे लगने से हुई मौत

Admin

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडी कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Admin

नशा एवं सोशल मीडिया दुष्प्रभाव एवं रोकथाम सहित करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

Admin

Leave a Comment