19.4 C
Baijnath
September 17, 2026
Palampur

निर्धारित समय में पूर्ण हो विकास कार्य : आशीष बुटेल

सीपीएस ने ब्लॉक अधिकारियों को दिए निर्देश

पालमपुर, 17 जुलाई :- मुख्य संसदीय संसदीय, शहरी विकास तथा शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिये जारी धनराशि के सदुपयोग को सुनिश्चित बनाकर विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिये समय अवधि निर्धारित की जाये।

 सीपीएस ने सोमवार को विकास खण्ड भवारना के अंतर्गत पालमपुर हलके की 24 पंचायतों में चल रहे  विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीडीओ को आदेश दिये कि निर्धारित समय में विकास कार्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को भी सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की सुविधा और    आवश्यकता के अनुसार धन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिये उपलब्ध धन का उपयोग में लेट लतीफी चिंतनीय है।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का ध्येय ग्रामीण विकास है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग इन कार्यों को आगे बढ़ाने में मुख्य कड़ी है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के सर्वांगीण विकास के लिये हम सभी मिलजुल कर कार्य कर पालमपुर को अग्रिणी विधान सभा क्षेत्र बनायेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से आह्वान किया कि पालमपुर के विकास के लिये परफॉर्मेंस बेस्ड कार्य करें। उन्होंने कहा की अपने-अपने कार्य क्षेत्र में परफॉर्मेंस देकर पालमपुर को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पालमपुर में नया विकास खण्ड कार्यालय  कार्य करना आरम्भ कर देगा।

बुटेल ने कहा कि विकास योजनाओं के लिये विभिन्न मदो से जारी धनराशि का समय उपयोग करे, ताकि आम लोगों को इनका लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में  लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा के कारण जितना भी नुकशान पंचायतों में हुआ है इसकी मौके जाकर तीन दिनों में रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्यवाही के लिये भेजना सुनिश्चित किया जाये।

सीपीएस ने कहा कि प्लानइंग के कार्यों,  विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा,  विकास में जनसहयोग, एसडीएफ, स्वच्छ भारत मिशन तथा लाडा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और विकास कार्यों को तेजी से पूरा  करने के आदेश दिये। उन्होंने पालमपुर में विकास खण्ड के माध्यम से बनाये जाने वाले अमृत सरोवर के कार्यों में अन्य विभागों को भी संलिप्त करने की बात कही। उन्होंने मनरेगा कार्यों में भी तेजी लाने की बात कही ताकि लोगों लाभ मिले।

बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी  भानु प्रताप ने किया और भवारना विकास खण्ड के अंतर्गत  पालमपुर की 24 पंचायतों चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, विजय कुमार सहित विकास खण्ड के अधिकारी और कर्मचारी तथा अन्य विभागों के  अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Palampur News:पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने सादगी से मनाया 92वां जन्मदिन, ज्योतिषी की भविष्यवाणी को ठुकराया

Admin

धीरा में अयोजित की गई मॉक ड्रिल

Admin

कृषि शिक्षा में नवाचार के लिए मिश्रित शिक्षण दृष्टिकोण को अपनाए: कुलपति डा.डी.के.वत्स

Admin

Leave a Comment