श्रद्धालु केवल शिवलिंग के दर्शन ही कर सकेंगे।
बैजनाथ 17 जुलाई ( वीर खड़का )
इतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन मास के मेलों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है इस बार 17 जुलाई से लेकर 14 अगस्त तक 5 मेलों का आयोजन होगा। सावन मास के मेले को लेकर इस बार श्रद्धालुओं का प्रवेश शिव मंदिर बैजनाथ पार्किंग-1 के साथ लगते गेट से ही होगी। जिन्हें गेट के साथ लगते पार्क में बने तीन अलग-अलग ब्लॉकों से क्रम वार होकर मुख्य द्वार से मंदिर में प्रवेश करवाया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे वह केवल शिवलिंग के दर्शन ही कर सकेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा की व्यवस्था को लेकर एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी तथा पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे वही दर्शनों के उपरांत श्रद्धालुओं की निकासी राधा कृष्ण मंदिर के साथ लगते द्वार से होगी। अन्य गेट से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को वापस मुख्य द्वार पर भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए खीर गंगा घाट के दोनों स्नानागारों को सुचारू कर दिया गया है, मौसम सही रहने पर श्रद्धालु खीर गंगा घाट पर स्नान कर सकेंगे, अगर नदी नाले उफान पर हुए तो खीर गंगा घाट पार्किंग के साथ बनाए गए वैकल्पिक स्नानागारों को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के साथ लगते प्राथमिक स्कूल में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सहायुक्त मंदिर एवं एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर का कहना है कि मंदिर में प्रवेश शिव मंदिर की पार्किंग-1 के साथ लगते गेट से ही होगा , अगर नदी नाले उफान पर हुए तो वैकल्पिक रूप से तैयार किए गए स्नानागारों को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा तथा मौसम साफ रहने पर खीर गंगा घाट पर बने हुए स्नानागार में श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।
