ओमनी डिगी बैजनाथ 16 जुलाई
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की ईकाई पालमपुर की मासिक बैठक दिनाक 16-07-2023 को सिरी सुमित कटोच की अधयकशता में समपन हुई जिसमें सिरी बलराम पुरी प्रदेश अधयकश सिरी मधु सूदन तथा सिरी रमेश रैना सचिव जिला कांगड़ा बिशेष रूप से उपस्थित रहे | गत दिनों हिमाचल में हुई भारी बारिश से आई त्रासदी से हुए नुकसान तथा उसमें मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना वयकत की गई और उनकी आत्मा की शांति हेतू दो मिनट का मौन रखा गया |माननीय मुख्य मनतरी द्वारा की गई अपील जिसमें प्रभावित परिवारों की मदद़ हेतु मंच के सभी सदस्यों ने एक दिन की वेसिक पैंशन मुख्य मनतरी राहत कोष में देने की सहमति प्रदान की | बैठक में माननीय मुख्य मनतरी व उप-मुख्य मनतरी तथा परवनध निदेशक से पैंशनरों को आ रही कठिनाइयों को मध्य नजर रखते हुए मांगों को तुरंत हल करने का आग्रह किया गया |जिसमें मुख्य मांगें पैंशन का स्थाई समाधान करना .65-70-75 वर्ष की आयु पर 5-10-15 प्रतिशत पैंशन में बढ़ौतरी करना जोकि अन्य विभागों में सभी पैंशनरों को दी जा चुकी है .नये बेतनमान के एरियर व डी ए एरियर की पहली किसत. का भुगतान जो की निगम के पैंशनरों को नहीं किया गया है का जारी करना. जनबरी 2016 के बाद हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सात माह नया बेतनमान जारी करने का वकाया देना तथा मैडिकल विलों का जल्द से जल्द भुगतान करने का अनुरोध किया गया |
