20.6 C
Baijnath
April 22, 2026
Baijnath

79वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़ाग्रां में विधायक किशोरी लाल ने लिया मेले के समापन समारोह में हिस्सा

बैजनाथ, 15 अगस्त 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की मुल्थान तहसील के बड़ाग्रां में देवा क्लब द्वारा आयोजित मेले के समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता के लिए संकल्प लेने का है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजादी न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्यों की जिम्मेदारी भी है।

विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दूरदराज क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल और सिंचाई योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है, दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है, स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, और पर्यटन स्थलों के विकास से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने प्राकृतिक खेती और बागवानी मिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख किया और आपदा प्रभावित परिवारों को नए मकान बनाने के लिए दी जा रही आर्थिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही, बीड़ से बरोट-राजगुन्धा सड़क को दुरुस्त करने और इसे बस सेवा से जोड़ने की घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लाभ होगा। उन्होंने पंचायतों की अन्य मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक मजबूती का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य संवारने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

समारोह में महिलामंडल और युवक मंडल समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए देवा क्लब और स्थानीय लोगों की सराहना की और विकास कार्यों में जनसहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक अभियंता लोक निर्माण अरविंद, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, सीताराम, प्राकम चंद, राजेश कुमार, बलवंत, कमलेश सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर , बैजनाथ पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान।

Admin

हिमाचल में आज गरजेंगे अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Admin

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे जन सेवक-रिशव पांडव

Admin

Leave a Comment