May 12, 2026
Baijnath

बैजनाथ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बैजनाथ, 15 अगस्त 2025: उपमंडल बैजनाथ के एसडीएम कार्यालय परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (ना.) संकल्प गौतम ने की, जिन्होंने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली।

अपने संबोधन में एसडीएम संकल्प गौतम ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन गौरव, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्भर भारत, जनधन योजना, हर घर जल मिशन, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रीन हिमाचल मिशन, प्राकृतिक खेती, मुख्यमंत्री बागवानी विकास मिशन और सुखआश्रय योजना जैसे प्रयासों की सराहना की। बैजनाथ उपमंडल में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पैराग्लाइडिंग सुरक्षा और किसानों के लिए सुविधाओं में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

एसडीएम ने युवाओं से शिक्षा, नवाचार और खेलों में आगे बढ़ने, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर, रेंज वन अधिकारी दीपक भरमौरी, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह, प्राचार्य प्रदीप कौंडल, बैजनाथ मंदिर न्यास के रमेश चड्ढा, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

क्योरी पंचायत के लोग बोले- नहीं चाहिए नगर पंचायत, बीड़ को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध

Admin

Baijnath News: बैजनाथ डिग्री कॉलेज में राजनीति शास्त्र व समाजशास्त्र के एमए कोर्स शुरू, विधायक किशोरी लाल का वायदा पूरा

Admin

बैजनाथ महादेव का घी से बना अनोखा रूप , 108 बार धुले घी का ऐतिहासिक शिवलिंग

Admin

Leave a Comment