27 फ़रवरी 2025 बैजनाथ : राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आज मूसलाधार बारिश के बावजूद बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में श्रद्धा का आपार संगम देखने को मिला । मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालु रात 12:00 बजे ही मंदिर के बाहर इकट्ठे होने आरंभ हो गए थे जैसे-जैसे बारिश बढ़ती जा रही थी श्रद्धालुओं के जय भोलेनाथ उद्घोष के जयकारे भी जोर पकड़ते जा रहे हैं । जैसे ही 4:00 मंदिर के द्वार खुले मंदिर परिसर के अलावा साथ लगते पार्क में भी श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी आरंभ हो गई । जैसे-जैसे बारिश की बुछारे प्रचंड होती जा रही थी श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव उतना ही अडिग होता जा रहा था । प्रशासन ने बारिश से बचने के लिए जर्मन हैंगर मंदिर परिसर में लगाया हुआ था जिसकी वजह से बुजुर्ग लोगों को बारिश से बचने के लिए काफी सहायता भी मिली । वहीं पर 95 वर्षीय प्रकाश डोगरा का कहना है कि आज तक उन्होंने इस तरह का श्रद्धालुओं की श्रद्धा का सैलाब कभी नहीं देखा । इसी बीच प्रदेश के विभिन्न भागों से आए देवी देवता तथा झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही ।

इस बार जहां प्रशासन ने मेले का स्थान बदलकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में कर दिया है जिससे जगह तो काफी खुली हो गई है पर जिस तरह कीचड़ का आलम इस ग्राउंड में बना हुआ है वह कहीं आने वाले समय में व्यापारियों का रुख किसी और स्थान की ओर न मोड़ दे । वहीं पर ग्राउंड को मेले के दौरान ठेके में लेने वाले सुरजीत कुमार का कहना है कि प्रशासन की ओर से बारिश के पानी की निकासी के कोई भी प्रबंध नहीं किए गए हैं जिसकी वजह से व्यापारी भाइयों को भारी नुकसान का सामना कर करना पड़ रहा है ग्राहक तो भारी कीचड़ की वजह से मेले का रुख ही नहीं कर रहे हैं इसके साथ-साथ ग्राउंड में बनाए गए शौचालय भी बिना पानी के बेकार ही है । सुरजीत सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यहां पर कीचड़ से बचाव के लिए क्रेशर बिछाया जाए जिससे कि आने जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े ।
