16.6 C
Baijnath
March 30, 2026
Baijnath

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध : विधायक किशोरी लाल

बैजनाथ, 26 दिसंबर( वीर खड़का )
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुलाणा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रशासन ने उन्हें पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना, विज्ञान व कंप्यूटर लैब का मजबूतीकरण, खेल सुविधाओं का विस्तार, पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इन प्रयासों से भविष्य में योग्य, सक्षम और जागरूक नागरिक तैयार होंगे।

विधायक ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनसमुदाय से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और यदि कहीं नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत अभिभावकों या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

समारोह में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, गीत-संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने जमकर तारीफ की। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और प्रतिभा के आधार पर मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही, विद्यालय के प्रोत्साहन के लिए 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान द्रुग कपूर चंद, एसएमसी प्रधान समीर राणा व विवेक, पूर्व प्रधान कुकैना कुशल, कार्यकर्ता निर्मल राणा, गुलाब राज, शशि राणा, रणवीर, चरित राणा, भूमि सिंह, शेर सिंह, शशि, विकास, हेमराज सहित अभिभावक, शिक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई: एडीसी बैजनाथ में किया औचक निरीक्षण दो दुकानदारों को 25-25हजार का जुर्माना

Admin

इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेला : किशोरी लाल

Admin

Baijnath Mahashivratri :शिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ में पंजाबी सिंगर निंजा मचाएँगे धमाल, भोटू शाह करेंगे लोटपोट

Admin

Leave a Comment