22.5 C
Baijnath
June 1, 2026
Baijnath

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीपीएस ने अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

बैजनाथ 5 नवम्बर :- मुख्यमंत्री, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय बैजनाथ के सभागार में सीपीएस ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों लेकर उपमंडल स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 9 नवंबर को बीड़-बिलिंग में आयोजिय पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के समापन समारोह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
उन्होंने बताया कि बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचने पर इलाके के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री रात्रि ठहराव बैजनाथ में होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बैजनाथ से छोटा भंगाल घाटी को जोड़ने वाली बस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। बैजनाथ से वाया बीड़, राजगूंदा, पोलिंग, बड़ाग्रां बस सुविधा आरंभ होने से बैजनाथ से छोटा भंगाल घाटी के जुड़ने से लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
बैठक में एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव , अजय गौड़, रमेश चड्डा सहित उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Holi Mela Paprola: बैजनाथ विधायक किशोरी लाल करेंगे पपरोला होली महोत्सव का शुभारंभ, एसडीएम संकल्प गौतम विशेष अतिथि

Admin

Bada Bhangal:हेलीकॉप्टर से गंभीर बुजुर्ग मरीज को एयरलिफ्ट किया गया, उपायुक्त कांगड़ा ने चौपर की व्यवस्था कर बड़ा भंगाल से टांडा अस्पताल पहुंचाया रोगी

Admin

एसडीएम संकल्प गौतम की अध्यक्षता में बैजनाथ शिव मंदिर न्यास की बैठक संपन्न

Admin

Leave a Comment