25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

MahaShivratri Baijnath :बैजनाथ में कंवर ग्रेवाल ने झूमाया पंडाल, आज ठाकुर दास राठी मचाएंगे नाटी का तूफान

बैजनाथ, 16 फरवरी 2026
राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायन के सुपरस्टार कंवर ग्रेवाल ने अपने जादुई अंदाज और ठेठ पंजाबी लहजे से पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद सुनील मस्ती ने मंच संभाला और मशहूर कांगड़ी गीत “कुछ सैलड़ियां कुछ पीलड़ियां” से लेकर “लाणा गोरिये, नाच मेरी घूंगरिये” तक गाकर दर्शकों को सीटियों और तालियों की बौछार में ला दिया।

फिर जैसे ही शाम करीब 8:40 बजे मंच पर आए कंवर ग्रेवाल, पूरा माहौल पलट गया।
मस्त बना देणगे बीबा”, “जित्थे कहूंगा चलूंगी नाल तेरे”, “टिकटां दो लई” जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने दर्शकों को अपनी सीटों से खड़ा कर दिया। फरमाइशों पर एक के बाद एक गीत गाते हुए कंवर ग्रेवाल ने महफिल को चरम पर पहुंचा दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डिवीजनल कमिश्नर कांगड़ा संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष संकल्प गौतम ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार भावुक भी हुए और बैजनाथ के शिव मंदिर, महाकाल मंदिर से मिली अलौकिक शक्ति की बात करते हुए कहा कि
“भोलेनाथ के उसी तेज और प्रकाश की वजह से आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।”

आज दूसरी संध्या में धमाल मचाने वाले हैं ठाकुर दास राठी
आज यानी दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी अपनी बेमिसाल नाटियों से लोगों को नचाने वाले हैं। इसके अलावा कुमार साहिल, धीरज शर्मा समेत कई अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

पहली शाम की सफलता और कंवर ग्रेवाल के जलवे ने पूरे शिवरात्रि महोत्सव के लिए उत्साह का तापमान बहुत ऊपर कर दिया है।
अब नजरें आज की दूसरी संध्या पर टिकी हुई हैं, जहां ठाकुर दास राठी के नाच और धमाकेदार प्रस्तुतियों का इंतजार है!

Related posts

Baijnath: प्रधानमंत्री के आर्थिक सुधारों की सराहना, जीएसटी स्लैब में कमी से जनता को लाभ: मुल्खराज प्रेमी

Admin

Baijnath News: बैजनाथ-पपरोला में रास्तों के निर्माण पर सवाल, सीवरेज कार्य शुरू होने जा रहा है फिर क्यों हो रहा है रास्ते बनाने में खर्च?

Admin

Paprola Holi Mela: पपरोला में जिला स्तरीय होली महोत्सव की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या धूमधाम से संपन्न

Admin

Leave a Comment