24.9 C
Baijnath
March 30, 2026
Baijnath

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पांचवें दिन USA के ऑस्टिन कोक्स की बढ़त और बरकरार।

6 नवंबर बैजनाथ ( वीर खड़का )

वर्ल्ड कप के पांचवें दिन प्रतिभागियों को बुधवार को 48 किलोमीटर का कठिन लक्ष्य दिया गया था मौसम के थोड़ा खराब होने के कारण और पहाड़ों के पीछे विजिबिलिटी कम होने के कारण प्रतिभागियों को बिलिंग से अहजू तक 4 बार आने और जाने का लक्ष्य दिया गया था। वुधवार को 23 देशों के 65 प्रतिभागीयों ने उड़ान भरी

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के पांचवें दिन USA के ऑस्टिन कोक्स ने बढ़त बरकरार रखते हुए पहला स्थान पर कर रखा है। ऑस्टिन कोक्स 2243 अंक के साथ पहले स्थान पर कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर 2195 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और हंगरी के बेस हेल्सज़ 2160 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं भारत के रंजीत कुमार 2150 अंक लेकर चौथे स्थान पर चल रहे हैं और रोजाना अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं महिला वर्ग में पोलैंड की जोना कोकोट 1947 अंक के साथ पहले स्थान पर जर्मनी की डरियाअल्टीकवा 915 अंक के साथ दूसरे स्थान पर और ताइवान की हिट्यूज़ टिंग 890 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं टीम वर्ग में पहले स्थान पर जयविक एयर टीम 5414 अंक के साथ पव्हले स्थान पर कजाकिस्तान की टीम 5350अंक के साथ दूसरे स्थान पर और भारत की ड्रीम टू फ्लाई टीम 5195 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है

Related posts

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सकरी बैजनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।

Admin

विधायक बैजनाथ ने बरसात की तबाही का लिया जायजा, प्रभावितों को तत्काल राहत के दिए निर्देश

Admin

स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास को देंगे बल : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment