23.7 C
Baijnath
June 6, 2026
Baijnath

Baijnath Mahashivratri:बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या: गुरनाम भुल्लर ने जमकर नचाया दर्शकों को

बैजनाथ (कांगड़ा), 19 फरवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक बैजनाथ में चल रहे पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को पूरी तरह झूमने पर मजबूर कर दिया। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस भव्य शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर रहे, जिन्होंने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल नचा डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद प्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज ने मंच संभाला। उन्होंने पहाड़ी, पंजाबी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। एसी भारद्वाज ने श्रीगणेश वंदना से शुरुआत की और फिर “बदन पे सितारे लपेटे हुए”, “कांची रे कांची रे”, “देखा एक ख्वाब” जैसे लोकप्रिय गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी सुरीली आवाज और उत्साहपूर्ण अंदाज ने माहौल को गरमा दिया।

फिर जैसे ही स्टार आकर्षण गुरनाम भुल्लर मंच पर पहुंचे, पूरा स्टेडियम तालियों और सीटियों की गूंज से गूंज उठा। उन्होंने अपने हिट गानों जैसे “पैरा दी झांझर”, “जट्टी झाड़के नाचदी”, “हवावा”, “चांस”, “जिन्ना तेरा मैं करदी” आदि से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर माहौल को और रोशन किया। गुरनाम भुल्लर की चिर-परिचित एनर्जी और पंजाबी बीट्स ने बैजनाथ की इस रात को यादगार बना दिया। इस दौरान एसडीएम ने उन्हें सम्मानित भी किया।

इसके अलावा कलाकार साहिल सूद ने “हवाएं” गाकर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। पूरी संध्या में दर्शक नाचते-गाते और कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

मुख्यातिथि के रूप में विधायक किशोरी लाल उपस्थित रहे। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने उन्हें हिमाचली शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डीएसपी संदीप शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर, शहरी अध्यक्ष सचिन शर्मा, रविंद्र बिट्टू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महोत्सव का समापन आज 19 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ होगा। समापन समारोह में प्रसिद्ध गायक संजीव दीक्षित दोपहर के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

यह महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अनोखा संगम रहा, जिसमें बैजनाथ ने एक बार फिर अपनी जीवंत परंपरा का प्रदर्शन किया।

Related posts

Baijnath Paprola News: बैजनाथ पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया बसें जलाने का मामला, इस वजह से जलाई बसें , गिरफ्तार युवक आईटीआई पास

Admin

Baijnath News : “फौजी अमर रहते हैं” ए.एस.आई. रमेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, पत्नी की भावुक अपील

Admin

बैजनाथ के लोगों के लिए गर्व की बात, मुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत : अनुराग शर्मा

Admin

Leave a Comment