28.4 C
Baijnath
June 6, 2026
Baijnath

Baijnath News : मेरा अमृत स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बैजनाथ पपरोला, 19 मई 2025

जम्मू मंडल द्वारा 20 मई 2025 को बैजनाथ पपरोला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में “मेरा अमृत स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर” थीम के तहत चित्रकला, निबंध लेखन, और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक पहल में परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल, अम्बिका पब्लिक स्कूल, और विषुद्धा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने “मेरा अमृत स्टेशन और ऑपरेशन सिंदूर- वीरता की मिसाल” थीम पर अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक चेतना का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं का सम्मान 22 मई 2025 को बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित अमृत भारत स्टेशन योजना के विशेष समारोह में किया जाएगा।

मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और रेलवे व समाज के बीच रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।” रेलवे प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग की सराहना की, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा।

Related posts

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

पपरोला में इस वजह से दंपती ने खाया जहर, पति की मौ*त-पत्नी TMC रेफर

Admin

नीट में खत्म होंगे ग्रेस मार्क्स, प्रभावित 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प

Admin

Leave a Comment