25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Baijnath

कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त व मंत्री व विधायक जश्न मनाने में मस्त -मुल्खराज प्रेमी पूर्व विधायक।

कांग्रेस की सरकार में जनता त्रस्त व मंत्री व विधायक जश्न मनाने में मस्त हैं।उक्त शब्द पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहे।उन्होंने कहा कि यदि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पिछले कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं किए।उन्होंने कहा कि मौजूदा विधायक ने केवल भाजपा द्वारा किए गए शिलान्यासों के उदघाटन किए हैं,इसके सिवा कुछ नहीं किया।पूर्व विधायक ने कहा कि चाहे बैजनाथ में बस स्टैंड के निर्माण का कार्य हो, केंद्र के जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के निर्माण,सिंचाई कुंहलों का निर्माण,सड़कों का निर्माण, उतराला होली सुराही पास सड़क निर्माण सब भाजपा सरकार की देन है,इस के सिवा कोई नया विकास कार्य इस सरकार के कार्यकाल में शुरू नहीं हुआ।मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के अलोकतांत्रिक निर्णयों ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमरा दिया है,जिस कारण कोई भी नया विकास कार्य कांग्रेस की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ,जबकि दो साल के कार्यकाल का जश्न ऐसे मना रही है जैसे कि प्रदेश के सभी वर्गों को खुश कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केवल जनता की योजनाओं को रोका है,जिस कारण आज जनता में इस निरंकुश सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।पूर्व विधायक ने रोष व्याप्त करते हुए कहा कि आज भाजपा के समय शुरू की गई आम जनता के लिए हिमकेयर योजना बंद है,125 यूनिट बंद है,चुनाव जीतने के लिए जिन गारंटियों की घोषणा की थी वो झूठी साबित हुई हैं,तो काहे के लिए यह सरकार दो वर्ष के कार्यकाल का जश्न मना रहीं है।

Related posts

बैजनाथ हरिद्वार बस रूट को पुनः बस डिप्पो बैजनाथ से चलाया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गर्व की बात- किशोरी लाल

Admin

2025 में महामारी या वायरस के प्रकोप की कोई आशंका नहीं: गुरमीत बेदी

Admin

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बैजनाथ में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Admin

Leave a Comment