August 26, 2026
Baijnath

चढ़ियार क्षेत्र में पेयजल की सुविधा पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ः सीपीएसबैजनाथ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाएंगे कारगर कदम


भिरडी में मुख्य संसदीय सचिव ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बैजनाथ 27 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने कहा कि चढ़ियार क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए 6 करोड़ 52 लाख की राशि व्यय की जाएगी, सभी पुरानी पेयजल पाइप बदली जाएगी। यह जानकारी सीपीएस किशोरी लाल ने बुधवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिरड़ी में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विस क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क की बेहतर सुविधा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा के दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास को गति प्रदान करने के लिए वर्तमान सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में बैजनाथ में पॉलीटेक्निक कॉलेज और चडियार में आईटीआई खोली जाएगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक ही प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिल सके। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि लोगों से किये वायदों को पूर्ण करना उनकी जिम्मेवारी है और चरणबद्ध इन्हें पूरा किया जा रहा है। सीपीएस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। सीपीएस ने कहा कि समाज सेवा उनका ध्येय है तथा जब भी बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया है, तब तब विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है जो, गांव, गरीब और प्रदेश के लोगों के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से कई लोग बेघर हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों के दुखदर्द को समझते हुए प्रभावित लोगों को घर उपलब्ध नहीं होने तक मकानों का किराया सरकार द्वारा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की भी हरसंभव मदद सरकार द्वारा की जा रही है।
इससे पहले ग्राम पंचायत भिरड़ी के पूर्व प्रधान बीरबल, राजेश राजा व मोहन लाल ने सीपीएस को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 20 हजार रुपए का चेक दिया।
इस अवसर पर बीडीओ पंचरुखी सिकंदर कुमार, एसडीओ जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाब राज, पूर्व बीडीओ संसार चंद राणा, प्रधान भिरडी विजय कुमार, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह, बीडीसी सदस्य मीरा देवी, कमलेश कुमारी, सुरेंद्र कुमार, पुनी लाल, सुषमा देवी विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एक तो पहले ही स्टाफ की कमी दूसरी तबादलो की मार ऐसे में कैसे होगा लोगों की समस्याओं का समाधान।

Admin

Baijnath News :बैजनाथ अस्पताल में मरीजों की परेशानी, VIP ड्यूटी में डॉक्टर की तैनाती, विधायक ने लिया कड़ा संज्ञान

Admin

Baijnath Paprola News: उखाड़ी गई सड़कों की पहले मरम्मत करें, फिर करें नई खुदाई : विधायक किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment