पधर
प्रारंभिक शिक्षा खंड औट के अंडर – 12 छात्र व छात्राओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में प्रारंभ हुई । जिसमें नगवाईं जिला परिषद सदस्या रीता ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर उपस्थित प्रतिभागी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को इस खेलकूद प्रतियोगिता में आपसी भाईचारे और खेल की भावना से खेलने के लिए कहा । रीता ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास , गुणात्मक शिक्षा , स्कूल के ढांचागत विकास और समाज के हर वर्ग के बच्चों को एक समान निःशुल्क शिक्षा घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 5 जोन के लगभग 200 खिलाड़ी छात्र छात्राएं भाग ले रही हैं जिसमें बांधी, नाऊ, पनारसा , झीड़ी और बालू जॉन के छात्र-छात्राएं अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। मार्च पास्ट में नाऊ और बांधी जॉन प्रथम , बालू जॉन को द्वितीय और झीड़ी जॉन को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया । मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये की राशि प्रदान की । दामोदर नेगी ने भी समिति को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलें कबड्डी खो -खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन , एथलेटिक्स, शतरंज , प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे भाग लेंगे ले रहे हैं । खंड प्राथमिक क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भाग सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कश्मीर ठाकुर , महासचिव वीर सिंह , कार्यालय लिपिक हेमंत ठाकुर , चित्र सिंह, देवेंद्र धरवाणी , बेली राम भंडारी, हरीश ठाकुर, रोत राम, पीतांबर ठाकुर, संजय ठाकुर , अरुण वर्मा, लाभ सिंह वर्मा , मोहन सिंह सकलानी, भीम सिंह ठाकुर , तनुजा, सुरेंद्र लसवाई , दलीप, रश्मि गोयल, कन्हैया लाल, प्रेम लता , डुर सिंह सहित अनेक अध्यापकों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का प्रबंधन समिति के द्वारा शॉल , टोपी, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के साथ स्नोर घाटी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दामोदर नेगी , दीपा , स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य मंगल चंद्र नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
