31.7 C
Baijnath
June 11, 2026
Mandi

भ्रां निवासी विवाहिता एवं एक बच्चे की माँ लडभड़ोल बाजार से अचानक हुई लापता

दिनाक 20/08/23

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां निवासी विवाहिता एवं एक बच्चे की माँ अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।विवाहिता के सुसर देविंदर चौहान ने लडभड़ोल पुलिस मे गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि उनकी बहू शुक्रवार को उनके साथ लडभड़ोल अस्पताल में दवाई लेने आई थी फिर वह यह कहकर बाजार की तरफ आई कि उसने कपड़े सिलाने के लिए छोड़े हैं तथा कॉस्मेटिक का सामान भी लेना है उसके बाद उसकी बहू कविता वापस नहीं आई।जिसकी तलाश उन्होंने आमतौर पर हर जगह की।परंतु उनकी बहू का कहीं भी पता नहीं चल पाया है।जिस पर उन्होंने पुलिस चौकी लडभड़ोल में अपनी बहू के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवा दी है।इस बारे में डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तलाश जारी है।

Related posts

आज हिमाचल आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Admin

मनरेगा मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

Admin

जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्बारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर।

Admin

Leave a Comment