19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

सीपीएस ने गुनेहड़ तथा महालपट्ट में प्रभावितों से की भेंट

बैजनाथ, 24 अगस्त (ब्यूरो रिपोर्ट)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के गुनेहड़ और महालपट्ट का दौरा किया और बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया। वर्षा से हुए नुकसान के कारण प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और आपदा से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत वितरित की ।
सीपीएस ने ग्राम पंचायत महालपट्ट के वार्ड 06 में सुमना देवी पत्नी लक्ष्मण दास के मकान के क्षतिग्रस्त होने पर उनको फोरी राहत के रूप में 10 हजार रूपये दिए।
इससे पूर्व, ग्राम पंचायत गुनेहड़ के वार्ड 3 में लैंड स्लाइडिंग होने के कारण दो मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूस्खलन होने के कारण सुभाष चंद पुत्र उल्का राम का पक्का मकान जिसके चारों कमरों मे दरारे आ गई तथा बाहर का हिस्सा धंस गया, वहीं चुनी लाल पुत्र जयकरण के मकान में बड़ा पत्थर गिरने के कारण पूरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है।
सीपीएस ने राजस्व के अधिकारियों को नुकसान का प्राकलन तैयार करके प्रभावितों को उचित मुआवजा देने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु राज्य में आपदा में पहले दिन से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों का स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे तथा आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यथासंभव मदद उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस मौके पर एसडीएम बैजनाथ डी सी ठाकुर , नायब तहसीलदार बैजनाथ गुरुमुख , जिला सेवा दल के उपाध्यक्ष बनवीर सिंह , उप प्रधान गुनेहड दुनी चन्द , रवि कुमार , मदन लाल , हरवंश लाला, जोगिंद्र कुमार, पप्पू राणा, रीना देवी , सुनना देवी ,पटवारी प्रदीप शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ के वार्डों में फ़ायर वाहन पहुँचना चुनौती, 60 कीमी दूर मुल्थान राम भरोसे

Admin

Baijnath News: वक्त बदला, हालात बदले… पर हिम्मत और मेहनत कभी नहीं बदली। संघर्ष से सफलता तक की कहानी -आदर्श बेकरी

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.08 ग्राम चिट्टा बरामद

Admin

Leave a Comment