19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Mandi

50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

मंडी, 24 अगस्त। मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में
पहुँचाया है | 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था |
जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया। सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था | लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल, बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया |
बता दें, इस इलाके में 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

mews tv

Related posts

पराशर का सरनौहली मेला वीरवार से, क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक देवी-देवता होंगे शामिल

Admin

गोंलवां स्कूल में युवा शिव वालिया द्वारा विद्यार्थियों को नशे सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

Admin

सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक

Admin

Leave a Comment