22.2 C
Baijnath
August 24, 2026
Baijnath

बैजनाथ शिव मन्दिर की दुर्दशा को देख भावुक हुए रिशव पांडव

25 अगस्त 2023 बैजनाथ (वीर खड़का)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व बैजनाथ के स्थायी निवासी रिशव पांडव ने कहा कि बैजनाथ शिव मन्दिर की हालत दिन प्रतिदिन दय से दयनीय होती जा रही है और पुरातत्व विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है…बरसात के मौसम में हर वर्ष पुरातत्व विभाग मुआईना करता है और फिर वह कार्य ठंडे बस्ते में चला जाता है…बैजनाथ शिव मंदिर के साथ बहुत से भक्तों की भावनाएंँ और आस्थाएंँ जुड़ी हुई हैं…शिव मंदिर के अंदर इतना पानी इकट्ठा होना ओर उस पानी के रिसाव को ना रोक पाना कहीं ना कहीं पुरातत्व विभाग के उपर सवालिया निशान खड़ा करता है…कि आखिर क्यों पुरातत्व विभाग इस कार्य को करने में रुचि नहीं दिखा रहा या क्यों इस कार्य को करने में असमर्थ है…प्रदेश कांग्रेस सचिव रिशव पांडव ने जिलाधीश, विधायक, एसडीएम व समस्त मन्दिर ट्रस्टियों से अनुरोध किया है कि पुरातत्व विभाग को निर्देश देकर बैजनाथ शिव मंदिर की दयनीय हालत को ठीक किया जाए ओर इस पानी के रिसाव को रोका जाए ताकि भक्तों की भावनाओं को ठेस न पहुंँचे और सभी भक्तजन मन्दिर में पहुँच कर दर्शन कर सकें और पुरातत्न आस्था के प्रतीक शिव मन्दिर को खंडित होने से बचाया जा सके

Related posts

Baijnath News : भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया

Admin

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

Baijnath Paprola News : आस्था से खिलवाड़… खीर गंगा घाट बना दिया कूड़ाघर

Admin

Leave a Comment