27.8 C
Baijnath
April 21, 2026
Baijnath

अमृत योजना बुझायेगी बैजनाथ और पपरोला के लोगो की प्यास ।

पाइपों की पहली खेप पहुँची बैजनाथ, हर वॉर्ड में बनेंगे ओवरहेड टैंक।

28 दिसंबर 2024 साभार , विकास बावा (पंजाब केसरी )

पेयजल किल्लत से जूझ रही नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला की पेयजल सुदृढ़ीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित 38 करोड़ लागत की योजना के लिए उठाऊ पेयजल योजना का धरातल पर काम शुरू हो चुका है। संपूर्ण परियोजना डेढ वर्ष में मुकम्मल की जानी है। योजना मुकम्मल होने से नगर पंचायत के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रौं के 20,000 वाशिंदे लाभान्वित होंगे। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल धीमान ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक बिनवा नदी के साथ लगते धानग क्षेत्र से एक्रॉस द रिवर ट्रेंच वेयर बनाई जाएगी, जिसका पानी 300-350 मिलीमीटर डायामीटर की पाइपों से उठाऊ सिस्टम के तहत बैजनाथ और पपरोला के लिए अलग-अलग 15 लाख और 9 लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंकों में डाला जाएगा। इन ओवरहेड टैंकों से 150-200 डायामीटर की पाइपों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड में प्रस्तावित ओवरहेड टैंकों में पानी डाला जाएगा। प्रस्तावित योजना के लिए पाइपों के तीन ट्रक मंगल कार्यालय बैजनाथ में आज पहुंच चुके हैं। वार्ड नंबर 1 में 1.6, वार्ड नंबर 2 में 2.5 लाख के दो टैंक, वार्ड नंबर 3 में डेढ़ लाख का एक टैंक, वार्ड नंबर 4 में 3 लाख, वार्ड नंबर 5 में 2 लाख, वार्ड नंबर 6 में ढाई लाख, वार्ड नंबर 7 में डेढ़ लाख, वार्ड नंबर 8 में 1 लाख, वार्ड नंबर 9 में ढाई लाख, वार्ड नंबर 10 में डेढ़ लाख और वार्ड नंबर 11 में 2लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इन टैंकों के माध्यम से सभी वार्डों के प्रत्येक घर और संस्थान तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बहु प्रतीक्षित उठाओ पेयजल योजना के मुकम्मल होने के बाद प्रत्येक घर तक पानी के कनेक्शन मीटर सहित लगाए जाएंगे। पानी के उपयोग के अनुसार पानी के बिल दिए जाएंगे।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल धीमान ने बताया कि 36 करोड रुपए की टेंडर अवार्ड हो चुके हैं। विभाग द्वारा योजना के मुकम्मल होने के लिए डेढ वर्ष का समय तय किया गया। योजना धरातल पर उतरने से प्रत्येक घर, व्यावसायिक और गैर व्यावसायिक संस्थान तक पेयजल आपूर्ति विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी और पाइपों का सारा खर्चा विभाग द्वारा बहन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह पाइपों के गुजरते समय खामखा में अड़ंगा ना डालें और विभाग का सहयोग करें।

Related posts

बीड-बिलिंग में दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग पर रोक, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक घाटी रहेगी शांत

Admin

Baijnath: सेहल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सनातन संस्कृति और एकता पर जोर

Admin

414 लाख से धरेड़ , सेहल तथा पंजाला को उपलब्ध होगा पेयजल : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment