August 2, 2026
Baijnath

Baijnath News: सांसद अनुराग शर्मा ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट, चढियार के स्वास्थ्य मुद्दे सुलझाने के निर्देश


आज दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सांसद अनुराग शर्मा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के धार-चढियार क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता की प्रमुख मांगें रखीं। सांसद ने विशेषकर सिविल अस्पताल चढियार में रिक्त पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए अस्पताल में व्याप्त कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने और जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, आवश्यक उपकरणों और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र की जनता की ओर से सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सकारात्मक निर्णय से चढियार व आस-पास के इलाकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

Baijnath News: कांगड़ा जिले में तंबाकू-विरोधी विशेष अभियान, दुकानदारों को शीघ्र लाइसेंस बनाने की अपील

Admin

रणजीत राणा बने बैजनाथ कॉलेज के पीटीए प्रधान

Admin

बैजनाथ में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Admin

Leave a Comment