23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

नीट में खत्म होंगे ग्रेस मार्क्स, प्रभावित 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प

नीट परीक्षा में ग्रेस माक्र्स को लेकर छिड़े विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 1563 छात्रों को मिले ग्रेस माक्र्स को वापस लिया जा रहा है। अब इन लोगों का स्कोरकार्ड बिना ग्रेस माक्र्स के ही दिखेगा और उसके आधार पर ही मेरिट तैयार होगी। उन्हें नीट काउंसिलिंग में बिना ग्रेस माक्र्स के ही जाना होगा। हालांकि यदि ग्रेस माक्र्स पाने वाले छात्र दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, तो वे 23 जून को एग्जाम में बैठ सकते हैं। केंद्र सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट भी 30 जून को जारी कर दिया जाएगा। यही नहीं, इन 1563 छात्रों के पास परीक्षा न देने का विकल्प भी होगा। परीक्षा न देने वाले छात्र ग्रेस माक्र्स हटने के बाद बने स्कोरकार्ड के साथ काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

वहीं परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 30 जून को रिजल्ट आने के बाद नया स्कोरकार्ड तैयार होगा। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि काउंसिलिंग पर रोक लगाने से फिलहाल इनकार कर दिया है। याचिका दायर करने वालों को फैसले का इंतजार करने की सलाह दी है। केंद्र सरकार ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया कि नीट-यूजी की दोबारा होने वाली परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा। एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग छह जुलाई को शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि काउंसिलिंग चलती रहेगी और हम इसे नहीं रोकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हमारे फैसले में परीक्षा रद्द की बात शामिल होगी, तो काउंसिलिंग भी अपने आप रद्द हो जाएगी। इसलिए छात्रों को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

Related posts

Baijnath News: बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Admin

बीड-बिलिंग में दो महीने के लिए पैराग्लाइडिंग पर रोक, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक घाटी रहेगी शांत

Admin

Bada Bhangal News: बड़ाभंगाल में वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक पट्टे वितरित, स्थानीय समुदायों को मिले जंगल संरक्षण के अधिकार

Admin

Leave a Comment