26.2 C
Baijnath
April 15, 2026
Chamba

चंबा: IB जवान की हत्या के आरोप में ढाबा संचालक गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

चंबा: जिला चंबा के थाना किहार के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में बतौर एएसआई पद पर तैनात जवान की हत्या के आरोप में पुलिस ने स्थानीय ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया. अब पुलिस द्वारा आरोपी से मामले में गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी. आरोपी को पहले पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था. जबकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बुधवार सुबह सड़क किनारे मिला था शव

गौरतलब है कि बुधवार को पुलिस थाना किहार से करीब 80 मीटर की दूरी पर एक आईबी जवान का सड़क किनारे शव मिला था. जोगिंद्रनगर मंडी के रहने वाले आईबी जवान अरुण कुमार की हत्या की आशंका जताई गई थी. जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी. वहीं, हत्या के संदेह के आधार पर पुलिस ने स्थानीय ढाबा संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. फोरेंसिक टीम ने भी किहार पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे. जांच के दौरान मृतक अरुण कुमार के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे.

शराब पीने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया था कि ढाबा संचालक और अरुण कुमार मंगलवार रात साथ मिलकर शराब पी रहे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर उन दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, पुलिस अब उक्त मामले में रिमांड मिलने पर आरोपी से और गहनता के साथ पूछताछ करेगी.

“किहार में आईबी ऑफिसर की हत्या मामले में आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस उक्त मामले की हर पहलू से जांच करने में जुटी है.”- अभिषेक यादव, एसपी चंबा

Related posts

Terror Attack आतंकी हमले के बाद हिमाचल में चंबा जिले के सीमांत क्षेत्रों में अलर्ट

Admin

Chamba News: भारी बारिश और भूस्खलन के बीच मणिमहेश यात्रा ,5,000 श्रद्धालु भरमौर से पैदल कलसुईं पहुंचे, प्रशासन ने 39 बसें और 25 टैक्सियां तैनात कीं

Admin

हिमाचल में जंगलों की आग ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 7122 घटनाएं दर्ज

Admin

Leave a Comment