35.4 C
Baijnath
June 11, 2026
Baijnath

Baijnath News: कांगड़ा जिले में तंबाकू-विरोधी विशेष अभियान, दुकानदारों को शीघ्र लाइसेंस बनाने की अपील


बैजनाथ 11 जून (वीर खड़का )

जिले में खुले सिगरेट, बीड़ी व अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक तथा तंबाकू पदार्थों के खुदरा कारोबार के नियमन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खंड चिकित्सा अधिकारी (खंड महाकाल) डॉक्टर गुरमीत कटोच ने संबंधित दुकानदारों से तुरंत लाइसेंस बनवाने की अपील की है। अभियान का उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कानूनों — विशेषकर तंबाकू पदार्थ नियंत्रण अधिनियम 2003 (COTPA) व खुदरा कारोबार विनियमन अधिनियम 2016 — को प्रभावी ढंग से लागू कर युवा पीढ़ी की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है।
लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में डॉक्टर गुरमीत कटोच ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में यह लाइसेंस पंचायत सचिव द्वारा जारी किए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी यह लाइसेंस जारी करेंगे। उन्होंने दुकानदारों को आगाह किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू पदार्थ बेचना दंडनीय अपराध है और हर दुकान पर बाहरी बोर्ड पर स्पष्ट रूप से यह सूचित करना अनिवार्य है: “यहां पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू पदार्थ नहीं बेचे जाते हैं।”
उड़न दस्ते की निगरानी और कार्रवाई
खंड महाकाल की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर एक उड़न दस्ते का गठन भी किया गया है जो समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। उड़न दस्ते ने कोटपा एक्ट 2003 की धाराओं 3, 4, 5, 6A, 6B के तहत उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए जा रहे हैं। पिछले दिनों चौबीन, महांकाल और कृष्णानगर बाजारों में निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों के खिलाफ चालान किए गए।
बीएमओ का सख्त रुख
बीएमओ महांकाल डॉक्टर गुरमीत कटोच ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कानूनों को धरातल पर सख्ती से लागू करने के लिए उड़न दस्ते हर संभव कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुकानदारों से शांति से नियमों का पालन करने, आवश्यक लाइसेंस शीघ्र बनवाने और 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद न बेचने के निर्देशों का अनुपालन कराने का आग्रह किया।
नागरिकों से अपील
अधिकारी लोगों से भी आग्रह कर रहे हैं कि वे किसी भी तरह के नियम उल्लंघन की सूचना स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों या उड़न दस्ते को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और बच्चों व युवाओं को तंबाकू के नुकसान से बचाया जा सके।

Related posts

Baijnath Mahashivratri: बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, सोनू बने ‘बैजनाथ केसरी’

Admin

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा की ईकाई पालमपुर की मासिक बैठक संपन्न हुई।

Admin

लोक निर्माण विभाग मंडल बैजनाथ के तहत आने वाली बैजनाथ-देओल सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है

Admin

Leave a Comment