July 14, 2026
Baijnath

Chota Bhangal News: छोटा भंगाल को मिली बड़ी राहत: मुल्थान कॉलेज रहेगा बरकरार

मुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन से छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर

बैजनाथ 10 जून
दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र छोटा भंगाल के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि मुल्थान कॉलेज को बंद नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से क्षेत्र के छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुल्थान कॉलेज को जारी रखने की जोरदार पैरवी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि छोटा भंगाल और पड़ोसी चौहार घाटी के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए यह कॉलेज उच्च शिक्षा का प्रमुख और सुलभ केंद्र है।

सांसद ने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़े शहरों के कॉलेजों तक पहुंचना बेहद कठिन है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए मुल्थान कॉलेज उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बना हुआ है। ऐसे में यदि कॉलेज बंद होता, तो अनेक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती और उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए आश्वस्त किया कि मुल्थान कॉलेज की सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी और क्षेत्र के युवाओं की शिक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस फैसले का छोटा भंगाल और चौहार घाटी में व्यापक स्वागत हुआ है। स्थानीय लोगों, अभिभावकों और छात्र संगठनों ने इसे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि मुल्थान कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के सपनों और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

Related posts

Baijnath Paprola News: इस वजह से बेटे ने बीमार पिता की छीन ली सांसें ,बैजनाथ के नगेहड़ गांव में सनसनीखेज हत्याकांड

Admin

Bir Billings News: विधानसभा सत्र के बावजूद बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग जारी, एसडीएम ने दी राहत

Admin

बीड़-बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग आयोजन पर सन्नाटा: पर्यटन विभाग की उदासीनता से साहसिक खेल प्रेमी चिंतित

Admin

Leave a Comment