November 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ में अच्छा प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था देना उद्देश्य : किशोरी लाल

53 लाख वन निरीक्षण कुटीर लोगों को समर्पित

बैजनाथ, 10 अगस्त (वीर खड़का)

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के खड़ानाल पंचायत के मलघोटा में लगभग 53 लाख रुपए की लागत से बने वन निरक्षण कुटीर का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रांगण में आंवले का पौधा भी रोपित किया।
खड़ा नाल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ हलके के लोगों की सेवा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिये ही राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में अच्छा प्रशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था को स्थापित कर, सभी के सहयोग से बैजनाथ को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जायेगा।
सीपीएस ने कहा कि उतराला होली सड़क मार्ग के लिए डीपीआर भतडेलू से आगे दो चरणों में बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से कांगड़ा और चंबा की दूरी कम होगी, इस सड़क के बनने से ऊपरी क्षेत्रों लाभ होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने से लोगों को रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को 58 लाख रूपये की लागत से बनने बाली योजना के शेष को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय जनता को पानी किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने जड्डूल कूहल को पक्का करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खड़ानाल सड़क पर गिरे डंगो का कार्य लोक निर्माण विभाग को जल्द पूरा करने निर्देश दिये।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल ,एसीएफ पालमपुर ओ0पी0 चंदेल ,आरो बैजनाथ आदित्य सिंह ,एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा , प्रधान खड़ानाल रोहित जम्बाल, कृष्ण शर्मा, राजकुमार कोड़ा ,कुलदीप सोनी ,महिंद्र डोहरी ,ओम प्रकाश धीमान, तुलसीराम, बलबीर राणा, लक्ष्मी देवी, विमला देवी ,देशराज बाली, मदन ठाकुर ,शलभ अवस्थी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बिनवा पुल से बैजनाथ-जयसिंहपुर की दूरी 30 किमी घटी, वाहनों की आवाजाही शुरू

Admin

नवोदय के पूर्व छात्र समाज निर्माण में निभा रहे अहम भूमिका : डीसी जीएनवी पपरोला में पूर्व छात्र मिलन आयोजित

Admin

सरकार डेयरी, प्राकृतिक खेती, कृषि, बागवानी व मत्स्य पालन क्षेत्रों को दे रही मजबूती व 25 हजार नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगीः मुख्यमंत्री

Admin

Leave a Comment