September 16, 2026
Baijnath

Baijnath News: बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

13 जून , (वीर खड़का ) बैजनाथ

बैजनाथ के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास खीरगंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी सीढ़ियों में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने सीढ़ियों के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान बैजनाथ निवासी 30 वर्षीय कुणाल के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुणाल पहले नशे की लत से ग्रस्त था, हालांकि पिछले कुछ समय से उसने नशा छोड़ दिया था। परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक तनाव और परेशानियों से भी जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व में भी आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी तथा परिजनों को कई बार इस तरह की धमकियां दी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Related posts

नीट पर घिरे केंद्र-एनटीए, SC ने CBI जांच की मांग पर नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक मांगा जवाब

Admin

चढ़ियार क्षेत्र में पेयजल की सुविधा पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़ः सीपीएसबैजनाथ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाएंगे कारगर कदम

Admin

Baijnath News: बैजनाथ में युवाओं, स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों ने निकाली पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश रैली

Admin

Leave a Comment